Breaking News

प्रदेश महासचिव रेडक्रास डॉ श्याम स्वरूप के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

प्रदेश महासचिव रेडक्रास डॉ श्याम स्वरूप के आकस्मिक निधन पर शोक
सभा आयोजित

जौनपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के महासचिव  डॉ श्याम स्वरूप का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जौनपुर रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई । रेडक्रास सोसाइटी की जनपद शाखा द्वारा  जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  एक शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा के पूर्व  रेड क्रास सोसायटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि  जब से उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश शाखा में अपने पद का दायित्व संभाला तबसे प्रदेश शाखा ने पूरे देश में उच्च स्तर पर कार्य किया। वे कई बार राष्ट्रपति से  सम्मानित भी हुए।रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम जी पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश महासचिव के
 मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिला शाखाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोविड के इस आपदा काल में भी उन्होंने बड़े ही धैर्य पूर्वक सभी जिला शाखाओं का  मार्गदर्शन करते हुए कार्य कराया।रेडक्रासके जिला शाखा  के सचिव डॉ मनोज वत्स ने कहा कि डॉ श्याम स्वरूप जी बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे उनके मार्गदर्शन में निश्चित रूप से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने बहुत ही अच्छे ढंग से कार्य किया। विशेषकर इस आपदा काल में उनका मार्गदर्शन  उल्लेखनीय रहा। शोक सभा में सचिव सरकारी  डॉ आर के सिंह,इंद्रभान सिंह, अरुण सिंह, सत्यव्रत त्रिपाठी ,अमित गुप्ता, डॉ विमला सिंह  डॉ देवब्रत मिश्र शशिकांत सिंह ,संतोष सिंह, अनिल उपाध्याय, विद्याधर राय,एस एन सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments