Breaking News

क्रोना संक्रमित व सैंपल की ताजा स्थिति : डीएम

                  Rapidly spreading corona virus in government offices of Bhopal ...

जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


क्रोना संक्रमित  व  सैंपल  की ताजा स्थिति : डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत की गई सूचना के अनुसार आज 19 जून को 454 सैम्पल के रिजल्ट आए जिसमें  430 नेगेटिव व 24  पाज़िटिव पाए गए। शाहगंज के शेल्टर होम  में ड्यूटी पर तैनात सदानंद भट्ट लेखपाल संक्रमित पाए गए और उनकी वजह से उनके परिवार के अन्य 11 लोग आज संक्रमित पाए गए।  मुंबई से आया एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था उसका इलाज चल रहा है और उसके परिवार के 4 अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए। शाहगंज तहसील में शेल्टर होम में सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य करने वाला एक सफाई कर्मी भी संक्रमित पाया गया है। मुंबई के 4‚ दादर नगर हवेली का 1 और दिल्ली से 3 व आज के 24 संक्रमितों को मिलाकर अब तक जनपद में कुल 470 कोरोना पाज़िटिव पाए जा चुके हैं। अब तक कुल 320 लोग ठीक होकर घर जा चुके है । अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

आज 42 मरीज ठीक हुए हैं । 143 मरीजों का इलाज चल रहा है 1 का इलाज इलाहाबाद में ,2 का बनारस में और 139 का जौनपुर में चल रहा है। 

आज 95  नए लोगों के भी सैंपल  लिये गये। आज के 95 सैम्पल मिलाकर अब तक कुल 8947 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 8029 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब  918 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं। 

अब तक जो केसेस पॉजिटिव आए है उनमें 26 ठीक हो कर के पहले घर   जा चुके थे और 54 कोरोना पॉजिटिव लोग 30 मई को, 9 संक्रमित 31मई को,1जून को 5 , 2 जून को 1 ,3 जून को 15, 4जून को 1, 6 जून को 10 ,  8 जून को 31, 9 जून  को 7, 10 जून को 1 , 11 जून को 32 , 12 जून को 20 , 13जून को 26,  14 जून को 3 ,  15जून को 1 और 16 जून को 15  ,17 जून को 15 ,18 जून को 6  ,19 जून को 42 कोरोना मरीज ठीक होकर घर गए। इस प्रकार कुल  320 लोग ठीक हो चुके है ।

अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

कुल 470  केसेस में 380 केस मुंबई /महाराष्ट्र से आए हुए प्रवासी श्रमिकों  के है, अहमदाबाद से आए हुए 5,और सूरत से आए हुए 14 लोग ,दिल्ली व एनसीआर से आये हुए 29लोग, चेन्नई से 3,  दादर नगर हवेली से 2, कोलकाता से 1, रोहतक से 1,, सऊदी अरब से1,देवबंद से आया हुआ 1 व्यक्ति वाराणसी से  1 , बांग्लादेश 1, झारखंड 1,और जौनपुर के 30 लोग।


मुम्बई ,गुजरात  आदि बाह्य राज्यों से आए हुए लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और जितने लोगों में लक्षण है या या संदिग्ध प्रतीत होते हैं क्षय उनका शैंपल लिया जा रहा है उन्हें अलग कर लिया जा रहा  है  जिससे कि वह लोग गांव में जाकर के संक्रमण को अन्य लोगों में न फैला सके।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments