Breaking News

दबंगों ने महिला पर हमला कर किया जख्म़ी


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

दबंगों ने महिला पर हमला कर किया जख्म़ी

कार्रवाई के बजाय वसूली में जुटी पुलिस, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के कठार गांव में दबंगों ने एक महिला पर हमला कर उसे पीट दिया। इतना ही नहीं उसके कान का आभूषण भी छीन लिया जिससे उसका कान कट गया। बीच बचाव कर रहे उसके परिजनों को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है। घटना के तीन दिन बाद भी इस मामले में कार्रवाई के बजाय पुलिस लीपापोती में जुटी हुई है। वहीं एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस जमकर वसूली भी कर रही है। पीड़िता ने थाने में दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगकिस्म के लोग आ गये और उसके भतीजे को मारने-पीटने लगे। जब उसने विरोध किया तो लोगों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसे पीट दिया। इतना ही नहीं उसके कान का कनफूल भी छीन लिया जिसकी वजह से कान कट गया। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग जुटता देख सभी भाग गये। दबंगों ने महिला के साथ जोर जबर्दस्ती की भी कोशिश किया। इतना होने के बावजूद जब पीड़िता के पति शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उनका प्रार्थना पत्र तो ले लिया गया लेकिन घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे पुलिस वसूली करने में जुटी हुई है। पीड़िता के पति का कहना है कि पुलिस गांव में आयी लेकिन उन्हीं दबंगों के संरक्षण के लिए सिर्फ उनका बयान लेकर वापस लौट गयी। परिवार दहशत में है उसके बावजूद पुलिस पूरे मामले की लीपापोती में जुटी हुई है। पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में न्याय की गुहार लगायी है। इस संबंध में बदलापुर थानाध्यक्ष से उनके सीयूजी नम्बर पर फोन किया गया तो उनका फोन नहीं लगा।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments