Breaking News

सदैव मानवता के विरूद्ध रही चीनी सरकार की कार्यशैलीः धर्मेन्द्र यादव


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


सदैव मानवता के विरूद्ध रही चीनी सरकार की कार्यशैलीः धर्मेन्द्र यादव

जौनपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी महामारी के दौरान लद्दाख की सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों पर किये गये कायरानापूर्ण हमले की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पेंशन विहीन शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार की कार्यशैली सदैव मानवता के विरूद्ध और विश्व के किसी भी देश के विकास में बाधक रही। आज सम्पूर्ण विश्व की मानवता जिस महामारी का दंश झेल रही है उसका जनक चीन है। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि पाकिस्तान से ज्यादा हमें चीन से खतरा है। चीन की सोच मानवता के विरूद्ध रही है जिसका परिणाम आज विश्व के सामने है। विश्व के सभी देशों को संयुक्त रूप से निर्णय लेकर चीन के साथ अपने व्यापार बंद कर देना चाहिए। उसके साथ आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सम्बन्ध समाप्त करना चाहिए।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments