Breaking News

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

                                        
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जौनपुर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुमति से सचिव श्रीमती प्रदीप्ति सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पानदरीबा स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के उपाय की जानकारी प्रदान करने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों हेतु चलायी जा रही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के नियम व सावधानियों के बारे में बताया। सचिव प्रदीप्ति सिंह ने वृद्धजनों को भारतीय संविधान में वर्णित वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के विषय में बताते हुए कहा कि भारत के तीव्र गति से प्रगति के साथ वरिष्ठ नागरिक परिवर्तित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक, परिदृश्य के मुख्य प्रभाव को सहन कर रहे हैं। वृद्धजनों को संतानों से गुजारा भत्ता तथा उत्तराधिकारी के नाम की गयी संपत्ति वापस लिये जाने सम्बन्धी कानून की जानकारी दी। उन्होंने कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के उपायों तथा मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी, साफ-सफाई एवं कुछ घण्टों के अंतराल पर साबुन से हाथ धोने आदि के बारे में जानकारी दी।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments