Breaking News

सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को कराया जा रहा भोजन

                   
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को कराया जा रहा भोजन

जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को कोविड-19 वैश्विक महामारी में गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों के लिए सांझी रसोई के माध्यम से भोजन तैयार किया गया। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर पिछले 67 दिनों से साझी रसोई के माध्यम से भोजन निरन्तर तैयार कर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन रात मजदूरों की मदद कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को द्वेषवश जेल में बंद किया गया है, उन्हें रिहा किया जाय। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि जनसेवा कार्य ही कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है। इस मौके पर गौरव सिंह सनी, विकास तिवारी, मुफ्ती मेंहदी, शिव मिश्रा, सरवर अहमद, मुकेश पाण्डेय, अनिल सोनकर, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।



        
लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments