Breaking News

नहीं रहे मृदुभाषी डा. एसपी गौतम

                              पूर्व केंद्रीय मंत्री एल0पी0 शाही के ...                                       
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

नहीं रहे मृदुभाषी डा. एसपी गौतम

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ताखा पश्चिम निवासी व अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. एसपी गौतम का इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। बेहद सरल व्यक्तित्व के डा. गौतम ने सुल्तानपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा अन्य जनपदों में सेवा दी। वर्तमान समय में वह अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल में तैनात थे। रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित चिकित्सक चार दिन पहले जांच कराने के लिए पीजीआई लखनऊ गए थे। जहां जांच के दौरान उन्हें कोरोना पाजिटिव मिलने पर कोरोना का उपचार किया जा रहा था। मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही नगर के चिकित्सकों में शोक व्याप्त है। डा. गौतम की पुत्री भी डाक्टर हैं। उनका पुत्र एमबीबीएस कर रहा है।



        
लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments