Breaking News

महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने वोकल फॉर लोकल अपनाने का संकल्प लेकर देश को बनाये आत्मनिर्भर


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने वोकल फॉर लोकल अपनाने का संकल्प लेकर देश को बनाये आत्मनिर्भर 

जौनपुर। देश की अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखना है तो इसके लिये देशवासी को वोकल फॉर लोकल को अपनाने का संकल्प लेना पड़ेगा। यह बातें काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने शाहगंज के वर्चुअल सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों के गुणवत्ता में सुधार आएगा और लाभ मिलेगा। देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। भाजपा जनसंघ काल से लेकर आज तक सिर्फ और सिर्फ विश्व में भारत की जयकार और हर भारतीय की खुशहाली के लिए काम करती है। भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अन्त्योदय की भावना से काम करते हैं। श्री श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में अपना सर्वस्व लगा दें। उन्होंने कहा कि धारा 370 व 35ए को समाप्त करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के विचारों को आगे बढ़ाया है। हमें अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, धनंजय सिंह आदि कार्यकर्ता जुड़े रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानिया ने किया।



लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments