Breaking News

कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी का हुआ स्वागत


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी का हुआ स्वागत

जौनपुर। युवा कांग्रेस नेता एवं दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजन तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए विधि विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह ने जिलाध्यक्ष विधि विभाग बनाया है। श्री तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। राजन का परिवार चार पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी में अपना योगदान देता आ रहा है। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष शिखर द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशाल सिंह हुकुम, राकेश सिंह डब्बू, धर्मेंद्र निषाद, तौकीर, बबलू, इकबाल आदि उपस्थित रहे।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments