Breaking News

जमीनी विवाद में सात लोग गंभीर रूप से घायल


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


जमीनी विवाद में सात लोग गंभीर रूप से घायल

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के 42 वर्षीय साहब लाल पुत्र विकास, 30 वर्षीय मीरा पत्नी शोभनाथ, 32 वर्षीय इन्द्रवती पत्नी साहब लाल, 27 वर्षीय रिंका पत्नी रमाकांत व 60 वर्षीय पंचकुला पत्नी अमरदेव घायल हो गये। वहीं सुरिस गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 30 वर्षीय विजय कुमार सिंह पुत्र कंचन सिंह व 28 वर्षीय आशीष पुत्र सूरजभान सिंह घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments