Breaking News

डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर पहुँचकर सेनानी को किया सम्मानित

 

जौनपुर । 

समाधान न्यूज 365: 

नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर पहुँचकर सेनानी को किया सम्मानित 

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह के रासमंडल स्थित आवास पर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनकी 95 वर्षीय पत्नी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी देवी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने महारानी देवी का कुशल क्षेम पूछा एवं स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह के जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्राप्त की। महारानी देवी ने बताया कि आजादी के लड़ाई के दौरान क्रांतिकारियों को अपने घर में पनाह देने के कारण उनके पति को जेल जाना पड़ा था। उन्होंने बताया कि अपने हाथों से महात्मा गांधी को भोजन पकाकर खिलाया है। इस अवसर पर उनकी पुत्रवधू डा. विमला सिंह, पौत्र शिविश सिंह उपस्थित रहे।

समाधान व्यूज :  

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments