Breaking News

वर्षों से बिछड़ी महिला को वन स्टॉप सेंटर ने मिलाया

 

जौनपुर । 

समाधान न्यूज 365: 

नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

वर्षों से बिछड़ी महिला को वन स्टॉप सेंटर ने मिलाया

जौनपुर। वर्षों से परिवार से बिछड़ी महिला को वन स्टॉप सेंटर द्वारा परिवार से मिलाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि थाना जफराबाद द्वारा बीते 23 मार्च को अज्ञात महिला जफराबाद क्षेत्र में घूमते हुये मिली थी जिसे वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया। सेंटर में अज्ञात महिला का इलाज एवं भरण-पोषण किया गया। तत्पश्चात बार-बार काउंसलिंग की गई जिसमें महिला ने अपना नाम खुशबू, पिता राजू वर्मा, माता नंदिनी वर्मा व पता सेक्टर 5 नोएडा गौतमबुद्धनगर बताया। इसके बाद इनके परिवार की पहचान की गई एवं इनके परिवारजनों को परामर्श प्रदान करने एवं उन्हें प्रेरित कर जौनपुर बुलाने के लिये महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा को निर्देशित किया गया। नीता वर्मा, डिस्ट्रीक कोआडिनेटर प्रतिभा सिंह, बबीता ने खुशबू की माता नंदिनी देवी और दादी शीला देवी को जौनपुर बुलाया। थानाध्यक्ष जफराबाद ने उपनिरीक्षक विनय कुमार को खुशबू को वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त कर उसकी माता को सुपुर्द करने का निर्देश दिया। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर पर शनिवार को आकर खुशबू को प्राप्त किया गया। सेंटर के कर्मचारी सुधा सोनकर सामाजिक कार्यकर्ता, होमगार्ड जड़ावती के समक्ष माता नंदनी को सुपुर्द किया गया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments