Breaking News

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र‚ संपत्ति पर अवैध कब्जे का प्रयास

 

जौनपुर । 

समाधान न्यूज 365: 

नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र‚ संपत्ति पर अवैध कब्जे का प्रयास
५ साल पहले ही जारी कर दिया प्रमाण पत्र

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की एक गंभीर लापरवाही से एक मृत व्यक्ति की चल अचल संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत ने एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र उसकी मृत्यु से ५ वर्ष पहले ही जारी कर दिया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो अब उक्त फर्जी प्रमाण पत्र को निरस्त कराने के लिये दौड़ भाग कर रहे हैं। बताया गया कि कस्बे के मीरपुर खास निवासी शमशेर सिंह पुत्र शंकर सिंह की वास्तविक मृत्यु ५ जनवरी २०१० को हुयी थी लेकिन नगर पंचायत कार्यालय ने उनकी मृत्यु वर्ष २००५ में ही दिखाते हुये प्रमाण पत्र संख्या D २०१८ ९ ९०५८६०००१६७ जारी कर दिया था। चूँकि मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह चल अचल संपत्ति का मालिक था, इसलिए कुछ भू-माफिआओं ने उनकी संपत्ति हडपने के लिये उनका फर्जी प्रमाण पत्र बनवा दिया। वर्तमान मे जब मृतक के सही वारिसदारो उनके भतीजे बालिग हुये तब उन्हें फर्जीवाडे की जानकारी हुई तो प्रदीप सिंह ने नगर पंचायत में शपथ पत्र देकर फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त करने की मॉग किया। प्रदीप ने बताया कि मृतक ने दिसंबर २००९ मे तहसील आकर बैनामा भी किया था। जब वह २००९ में जीवित थे तो नगर पंचायत ने २००५ मे ही कैसे उनकी मृत्यु दिखाते हुये प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जिस कर्मचारी ने जारी किया है, उसके खिलाफ जॉचोपरान्त कार्यवाही की जायेगी।

समाधान व्यूज :  

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments