Breaking News

भीम आर्मी के नये जिलाध्यक्ष बनाये गये एसपी मानव



जौनपुर।

समाधान न्यूज 365#

नीरज कुमार श्रीवास्तव

भीम आर्मी के नये जिलाध्यक्ष बनाये गये एसपी मानव

जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुये भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध ने कहा कि योगी सरकार में पूरे प्रदेश में जंगलराज हो गया है। आये दिन बलात्कार, हत्या जैसे घिनौने वारदात मीडिया के सुर्खियों मे बने रहते हैं। ऐसी घटनाओं की भीम आर्मी घोर निंदा करती है। प्रदेश अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष विनय सागर की मौजूदगी में जौनपुर के जिलाध्यक्ष रहे डा. एके गौतम की जगह एसपी मानव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस बाबत जब एसपी मानव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज जो कुछ भी हूं, भीम आर्मी की बदौलत हूं। मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments