Breaking News

जेसीआई शाहगंज शक्ति ने वितरित किया मास्क व सैनिटाइजर


 

समाधान न्यूज 365: 

जेसीआई शाहगंज शक्ति ने वितरित किया मास्क व सैनिटाइजर

शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई सप्ताह के दूसरे दिन जेसीआई शाहगंज शक्ति की पदाधिकारियों ने सदरूद्दीनपुर गांव में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस दौरान जेसी वीक चेयरपर्सन अनुपमा अग्रहरि ने महिलाओं को अपना व अपने परिवार का ख्याल रखने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शक्ति टीम ने गाँव में घर-घर जाकर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। इस मौके पर मुन्नी जायसवाल, आशा गुप्ता, सचिव एकता नीलम आदि उपस्थित रहीं।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें


https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments