Breaking News

संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की हुई मौत


 

समाधान न्यूज 365#

संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की हुई मौत

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गयी। घटना के सम्बन्ध में मृतक की भतीजी द्वारा थाने पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इन्चार्ज थाना प्रभारी राम विलास मयफोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में ले लिये। जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र स्थित देवराजपुर निवासी मंगरू 80 वर्ष पुत्र स्व. सनेही कहार अपनी ससुराल डीह असरफाबाद गांव में रहता था। मृतक की कोई सन्तान नहीं थी। उसकी भतीजी शिवकुमारी वहीं रहकर उनकी सेवा करती थी। 3 दिन पहले वह अपनी ससुराल सुकर्णाकला चली गई। गुरूवार को लगभग 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में चाचा मंगरू के मौत की सूचना पाकर वह मायके पहुंची तो देखा कि उनका शव बिस्तर पर पड़ा था। मृतक की भतीजी ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। घटना के सम्बन्ध में मृतक की भतीजी शिवकुमारी की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें


No comments