Breaking News

मल्हनी चुनाव में मनोज सिंह को सहयोग के लिए भाजपा नेता ने की अपील


 

समाधान न्यूज 365#

मल्हनी चुनाव में मनोज सिंह को सहयोग के लिए भाजपा नेता ने की अपील

मल्हनी विधानसभा से मनोज सिंह को टिकट मिलने प भाजपा नेता करन शुक्ला ने बधाई देते हुए अपील किया कि मनोज सिंह आदर्श‚ कर्मठ‚ दृढनिश्चयी व निर्भीक प्रत्याशी हैं हम सभी को एकजुट इनका भरपूर सहयोग कर मिशन उपचुनाव मल्हनी को सफल बनाना है।

भारतीय जनता पार्टी ने बड़े भाई मनोज सिंह जी को मैदान में उतारकर मल्हनी वासियों के लिए  एक सुनहरा अवसर  दिया है आप सभी अब आगे बढे़ं और में कमल खिलाएँ  क्योंकि यह चुनाव मल्हनी वासियों के विकास की दिशा तय करने वाला है मल्हनी में भारतीय जनता पार्टी का वनवास खत्म होने जा रहा है मल्हनी का हर एक नौजवान अब खुद को मनोज सिंह समझकर जनता के बीच में जाकर कमल खिलाने का काम करें आप सभी प्रिय मल्हनी वासियों के संघर्ष से अब मल्हनी में भारतीय जनता पार्टी की एतिहासिक जीत होने जा रही है।

मैं आप सभी को विश्वास दिला रहा हूं कि चुनाव परिणाम के बाद जो कार्य विगत वर्षों में नहीं हुआ है वो अब होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो किसी विशेष जाति संप्रदाय की राजनीति नहीं करती भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर कार्य करतीं हैं और आप सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मनोज सिंह जी जैसा नेता आप सभी को मिला है जो मल्हनी ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के नौजवानों को अपने साथ लेकर चलना पसंद करते हैं।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments