Breaking News

जायसवाल युवा क्लब ने मनाया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव


 

समाधान न्यूज 365#

जायसवाल युवा क्लब ने मनाया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव
वैचारिक गोष्ठी करके समाज की तमाम हस्तियों को किया गया सम्मानित
बदलापुर, जौनपुर। प्रदेश सहित समूचे भारत में अनवरत चल रहे जायसवाल युवा क्लब के आराध्य देव जन्मोत्सव कार्यक्रम के क्रम में बदलापुर तहसील में हजारों की संख्या में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल राजन रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष नन्द लाल जायसवाल, क्लब के प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ, वाराणसी के प्रखर राजनीतिज्ञ विजय प्रकाश जायसवाल, जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल लिटिल (लखनऊ), प्रदेश सदस्य विशाल जायसवाल (शाहगंज) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं संचालन समाजसेवी ईशान ‘राम’ ने किया।  इसके पहले दीप प्रज्ज्वलन करके सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद बदलापुरवासियों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात तमाम वक्ताओं ने अपने ओजस्वी व तेजस्वी भाषणों में आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के अलावा महान इतिहासकार, कानूनविद्, मुद्राशास्त्री डा. काशी प्रसाद जायसवाल के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही उनके शौर्य, पराक्रम व तेज के बारे में भी अवगत कराया। इसी क्रम में अपने कार्यों से समाज का गौरव बढ़ाने वाले नवनियुक्त दो पीसीएस अधिकारियों के अभिभावकों, तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, तमाम मेधावी बच्चों को सम्मानितकिया गया। साथही अतिथियों को भी अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारों से पूरा परिसर गूंजायमान रहा। अन्त में प्रसाद वितरित करने के उपरांत ईशान ‘राम’ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सचिव युवा क्लब विजय जायसवाल ने किया जिनका सहयोग जिलाध्यक्ष राजकुमार, महासचिव रविन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष विशाल बंटी, पवन सहित समस्त युवाओं ने किया। इस अवसर पर भदोही जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, खेतासराय के शिवम जायसवाल, शाहगंज के पवन जायसवाल, गौतम जायसवाल, हेमन्त जायसवाल, बदलापुर के दिलीप, संतोष, शील चंद्र, अजय, प्रधान अनिल जायसवाल, चंदन जायसवाल, मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल सहित हजारों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.instagram.com/srivastava974

No comments