Breaking News

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 


समाधान न्यूज 365#

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन चांदपुर कालोनी में सम्पन्न हुआ जिसका शुभारंभ रजिस्ट्रार सन्तोष सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनीष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह उपाध्यक्ष सहकारिता विभाग, अमित सिंह डूडा अधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पहले ट्रस्ट परिवार ने समस्त अतिथियों को माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट की सह संस्थापक उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट के अंतर्गत होने वाले कार्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाने वाले रोजगार पर ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले कार्यों का विवरण दिया। साथ ही डा. पीके सिंह, नागेंद्रनाथ सिंह, श्रीमती राधिका सिंह, रजत सिंह, समृद्धि सिंह, बेबी, अतुलिका ने पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, ज्ञानचन्द्र गुप्ता, बंदेश सिंह, शुभांशू जायसवाल, देवेन्द्र खरे के साथ शक्ति श्रीवास्तव, कामता राम, केसर देवी, पुष्कर श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, कुसुम देवी, प्रगति कश्यप, साधना सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उर्वशी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments