Breaking News

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह "टोनी" ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया

 


समाधान न्यूज 365 # नीरज कुमार श्रीवास्तव

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह "टोनी" ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया

    जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह "टोनी" ( पूर्व प्रान्त कार्यकरणी सदस्य , पूर्व जिला सह संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ) को बनाए जाने के उपरांत माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा श्री पुष्पराज सिंह द्वारा माल्यार्पण कर  शुभकामनाएं एवं बधाई दीया गया ।

आज नवीन दायित्व के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बड़े भईया पुष्पराज सिंह जी, जिला महामंत्री त्रय सुशील मिश्र जी,पियूष गुप्ता जी, अमित श्रीवास्तव जी रजनीश सिंह जी  का आत्मिय स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ । 
       सिद्धार्थ सिंह  ने  कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जनपद जौनपुर में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं कोटि कोटि धन्यवाद करता हूं एवं पद के दायित्वों का निर्बाध निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूँगा।

उक्त अवसर पर  जिला अध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह , जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह , शशांक शानू , अजय यादव  जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव , विकास ओझा ,जिला मंत्री आलोक संजय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.instagram.com/srivastava9740/


No comments