Breaking News

अंकिता प्रधानमंत्री व नन्दनी बनी उप प्रधानमंत्री


 

Samadhannews 365 # Niraj Kumar Srivastava

अंकिता प्रधानमंत्री व नन्दनी बनी उप प्रधानमंत्री

धर्मापुर, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का मंत्रिमंडल गठन कर बच्चो को एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है जहां वह समुदाय परिवार, स्वास्थ्य शिक्षा और उनके अपने अधिकारी के ऊपर विचार व्यक्त कर सकेंगे। विद्यालय के प्रबंधन और विकास में भागीदार बन सके। बच्चो के जीवन कौशल विकसित करने जैसे नेतृत्व निर्णय और संचार कौशल व सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों का मंत्री मंडल सहायक हो सकता है। इसी क्रम में धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आराजी भगौतीपुर में शनिवार को बच्चो के बाल संसद का गठन किया गया जिसमें बच्चो ने सर्व सम्मति से अंकिता पाल को प्रधानमंत्री तथा नंदनी को उप प्रधानमंत्री के रूप में चयन किया। वहीं रेयांश को खेल मंत्री, गुड़िया को पर्यावरण मंत्री पिंकी को स्वक्षता मंत्री तथा अंशिका मौर्य को पुस्तकालय मंत्री के रूप में चयन किया गया। मंत्री मंडल द्वारा बच्चों में एक सामूहिक जिम्मेदारी का भाव पैदा किया जा सकता है। विद्यालय विकास, व्यक्तिगत साफ सफाई, नियमित विद्यालय में उपस्थिति एवं अन्य कार्यों में बच्चो का बच्चो के द्वारा सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुधीर दत्त तिवारी, रंजना यादव, रागिनी गुप्ता, आलम आरा, बेबी तबस्सुम, वंदना तिवारी आदि मौजूद रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments