Breaking News

जिलाध्यक्ष ने की संगठन के सदस्यता अभियान की शुरुआत


 

समाधान न्यूज 365 # नीरज कुमार श्रीवास्तव

जिलाध्यक्ष ने की संगठन के सदस्यता अभियान की शुरुआत

जौनपर। विश्व हिंदू सेवा संघ के जिलाध्यक्ष शनी उपाध्याय ने संगठन के सदस्यता अभियान की शुरुआत की जिसके क्रम में धर्मापुर ब्लाक के ग्रामसभा कबीरुद्दीनपुर में संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर सैकड़ों लोगों के बीच संगठन के उद्देश्य एवं कर्तव्यों को बताते हुए संगठन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को संगठन की सदस्यता दिलायी। इसी क्रम में धर्मापुर ब्लाक अध्यक्ष के रूप में कमल भूषण राय को चुना गया। साथही उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, आलोक राय, महासचिव पंकज राय बनाये गये। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक आशुतोष सिंह, स्वामी विवेकानंद महाराज, विकास अग्रहरी, विश्व हिंदू सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, गणेश मोदनवाल, विमल मौर्य, प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय, महासचिव सूर्यभान मौर्य, महामंत्री ज्ञानेंद्र मिश्रा, मंत्री दीपक माली, जिला प्रभारी प्रभात यादव आदि मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष शनी उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जयश्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments