Breaking News

अभिलाषा श्रीवास्तव बनीं जेसीआई जौनपुर चेतना की नयी अध्यक्ष


 

samadhannews 365 # Niraj Kumar Srivastava

अभिलाषा श्रीवास्तव बनीं जेसीआई जौनपुर चेतना की नयी अध्यक्ष
ममता गुप्ता को सचिव एवं संगीता सेठ को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना (महिला शाखा) ने नगर के एक होटल में सत्र 2022 के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन किया जहां नवचयनित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसके पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संस्था संस्थापक मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, जोन कोआर्डिनेटर एचजीएफ चारु शर्मा, जोन कोआर्डिनेटर एचजीएफ कल्पना केसरवानी, आईपीपी व निर्वाचन अधिकारी एचजीएफ मधु गुप्ता व वर्तमान अध्यक्ष रीता कश्यप की उपस्थिति में संस्था के सभी सदस्यों के समक्ष सम्पन्न हुई। सत्र 2022 के लिए अभिलाषा श्रीवास्तव को अध्यक्ष, एचजीएफ ममता गुप्ता को सचिव व संगीता सेठ को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उपरोक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवचयनित अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कहा कि जैसे पूर्व 6 वर्षों से हमारी चेतना निरंतर विकास कर रही है, उसी तरह मेरा यह पूर्ण प्रयास रहेगा कि मैं भी इसे एक नए शिखर व आयाम तक ले जा सकूं। कार्यक्रम में सोनी जायसवाल, चमन जैन, मंजू जायसवाल, शालिनी सेठ, शालिनी सिंह, रिचा गुप्ता, अलका उपाध्याय, बबली चौरसिया, इंद्रा जायसवाल, सलरा माहेश्वरी, अंजू पाठक, अंजू जायसवाल, शारदा गुप्ता, शिल्पी जायसवाल, प्रियंका सिंह, विभा गुप्ता, चेतना साहू, मीना गुप्ता, सुधा बैंकर, डाली गुप्ता, रजनी साहू, अनीता गुप्ता सहित तमाम लोगों की उपस्थित रही।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments