Breaking News

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने फूलचन्द भारती को दी विदाई


 

samadhannews 365 # Niraj Kumar Srivastava 

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने फूलचन्द भारती को दी विदाई
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के कार्यालय पर फूलचंद भारती जनसम्पर्क अधिकारी डाक विभाग का विदाई समारोह किया गया। अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने कहा कि फूलचंद जी का डाक विभाग के कार्य के साथ सामाजिक क्षेत्र में मजबूत पकड़ थी। साहित्य के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह योग्य बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है। इसी क्रम में श्री भारती ने कहा कि देश हर क्षण महान होता है। आओ मिलकर कुछ करें। वतन के लिये जितना हो सके, प्रत्येक व्यक्ति को योगदान देना चाहिए। दिवाकर शुक्ला ने कहा कि डाक विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारती जी सिद्धहस्त थे। सामाजिक कार्यों में सक्रियता के कारण यह काफी अपने कार्यों से लोकप्रिय रहे। सविता अंशुमान ने कहा कि भारतीय जी डाक विभाग में अपने दायित्वों का निर्वहन और सेवा भाव के लिए सदैव याद किए जाएंगे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जाता जा सकता। सभाजीत द्विवेदी ने कहा कि व्यक्ति नौकरी से रिटायर होता है। भारती जी समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर अनिल सिंह, कैलाश नाथ प्रजापति, अजय प्रजापति, हिमांशु उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण यादव, दिनेश मौर्य, धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक संस्था सचिव/पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments