Breaking News

लायंस क्लब#samadhannews365#niraj kumar srivastava



लायंस क्लब क्षितिज ने विभिन्न क्षेत्र की सशक्त महिलाओं को किया सम्मानित
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने नगर के एक होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. अंकिता राज अध्यक्ष आकांक्षा समिति ने महिलाओं की परिवार व समाज में जिम्मेदारी, उनके अधिकारों, सुरक्षा, पारिवारिक मूल्य, टाइम मैनेजमेंट और पारिवारिक बजट के बारे में चर्चा किया। साथ ही स्वयं को जौनपुर की बेटी भी बताया। विशिष्ट अतिथि सोनम गुप्ता सिविल जज दीवानी न्यायालय जौनपुर ने अपनी एक कविता के माध्यम से नारी शक्ति के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डा. ज्योति सिन्हा जो डी लिट की उपाधि से सम्मानित होने वाली जौनपुर की प्रथम महिला है, ने कहा कि मैं जौनपुर की बहू हूं और लायंस क्लब क्षितिज ने जो सम्मान मुझे दिया है, मुझे भी ऐसे कार्य करने को प्रेरित करता है कि मैं आपके दिए गए सम्मान का मान रख सकूं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर किया गया। इसके उपरान्त जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुश्री नीता वर्मा महिला कल्याण अधिकारी, सरिता मिंगलानी व्यापार, डा. अंजू कनौजिया चिकित्सा, नीतू सिंह शिक्षा, कृष्णा चौरसिया व्यापार, मंजू जायसवाल नृत्य व खेलकूद, पारुल नंदा संगीत एवं कला और समृद्धि साहू महिला सुरक्षा व ताइक्वांडो को सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष चेतना साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि धरती से लेकर आकाश तक के हर क्षेत्र में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। तत्पश्चात जोन चेयरपर्सन अर्चना सिंह ने नारी की प्रचंड शक्ति का विस्तृत वर्णन करते हुये अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्था सचिव नीतू सिंह ने नारी शक्तियों से आह्वान किया कि आप न डरे, न रुके, केवल आगे बढ़ती रहें। संस्थापक अध्यक्ष यवनिका सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में चर्चा किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक वंदना गुप्ता व आराधना सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा जायसवाल किया। इस अवसर पर डा. प्रिया सिंह, सिल्की श्रीवास्तव, रेखा सिंह, सुषमा सोनकर, वंशिका सिंह, सीमा सहाय, आराधना सिंह, रिंकी श्रीवास्तव, ज्योति जायसवाल, निशा कनौजिया, अंजली गुप्ता, नीलम जायसवाल, जूही सिंह, पूनम जायसवाल, किरण सेठ, शिल्पी जायसवाल, मीना गुप्ता, सिल्की जायसवाल, शिवानी चौरसिया, बबीता जायसवाल, चांदनी साहू, सुधा बैंकर सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

  लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments