Breaking News

पौधरोपण कार्यक्रम में प्रवक्ता अब्बास रिजवी की भूमिका सराहनीय

# पौधरोपण कार्यक्रम में प्रवक्ता अब्बास रिजवी की भूमिका सराहनीय
जौनपुर। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण के महाकुम्भ का शुभारम्भ हो गया। वातावरण के लिये सजग प्रदेश सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में नगर के शिया इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सभी लोगों को जागरूक करते हुये पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रवक्ता अब्बास रिजवी की प्रमुख भूमिका रही। पूर्व में हुये पौधरोपण, जल शक्ति अभियान सहित अन्य की सफलता पर पूरे मण्डल में विद्यालय को उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। इससे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षा के साथ ही बच्चों में उनके दायित्वों की समझ पैदा करने और एक अच्छे और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने के लिये श्री अब्बास  कटिबद्ध हैं।

No comments