Breaking News

टीडी महिला कालेज में हुआ नवसत्रारम्भ का हुआ आयोजन

# टीडी महिला कालेज में हुआ नवसत्रारम्भ का हुआ आयोजन
जौनपुर। नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में सह संस्थापक उमानाथ सिंह एवं नवसत्रारम्भ का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद रहे। उन्होंने स्व. सिंह को याद करते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि उनका अपने राजनीतिक पार्टी के साथ अन्य दलों के साथ भी अपना अच्छा सम्बन्ध रहा है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह अद्भुत छवि के थे। शिक्षा के प्रति उनके लगाव को देखते हुये महाविद्यालय में उनके जन्मदिन को सत्रारम्भ के रूप में मनाया जाता है। पूर्व प्राचार्य डा. माधुरी सिंह ने कहा कि उनके सपने को साकार करने में टीडी महिला की स्थापना करके उन्होंने सह संस्थापक होने की अग्रणी भूमिका निभायी है। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने उनकी 82वीं जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पूर्व कुलपति प्रो. कीर्ति सिंह ने कहा कि वह उच्च कोटि के नेता थे। टीडी महिला कालेज के उप प्रबन्धक डा. डीआर सिंह ने उनके छवि को याद करते हुये उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डा. वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् टीडीपीजी कालेज के प्रबन्धक अशोक सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवकों व सेविकाओं के साथ सभी अतिथियों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का संचालन डा. श्वेता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डा. राधेश्याम सिंह, डा. धर्मराज सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व न्यायिक मजिस्टेªट विनय कुमार, प्रो. शिव प्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. अरूण सिंह, शालिनी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments