श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने बागी को चुना अध्यक्ष एवं अनिल को महासचिव
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक नखास के विसर्जन घाट पर स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर के प्रांगण में स्थित प्रधान कार्यालय पर अध्यक्ष मोती लाल यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संरक्षक के रिक्त दो पदों पर पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह एवं गोपाल मिश्र का चयन किया गया। साथ ही आगामी 29 सितम्बर से होने वाले मां दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियों सहित सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा हुई। इसी क्रम में सत्र 2019-20 एवं 2020-21 के अध्यक्ष व महासचिव सहित पूरी टीम के चयन पर मंथन हुआ। संरक्षक मण्डल के सदस्य इन्द्रभान सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल, शोभनाथ आर्य, विनोद जायसवाल, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी ने विचार-विमर्श करके विजय सिंह बागी को अध्यक्ष एवं अनिल साहू को महासचिव चुना जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह व शशांक सिंह रानू ने नवचयनित अध्यक्ष एवं महासचिव का स्वागत किया तो विशिष्ट सदस्य राधेकृष्ण ओझा, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, विनोद यादव, घनश्याम साहू ने सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन निवर्तमान महासचिव मनीषदेव ने किया। इस अवसर पर लालजी यादव, विजय गुप्ता, शनि जायसवाल, पुनीत पंकज, डा. विजय रघुवंशी, आनन्द अग्रहरि, विनय बरौतिया, मनीष गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, अनिल अस्थाना, धीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल, संजय मोदनवाल, विष्णु गुप्ता, निशाकांत द्विवेदी, मो. शाहिद, दिलीप तिवारी, विवेक जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments