लायनेस क्लब शाहगंज स्टार ने किया कार्यक्रम
# लायनेस क्लब शाहगंज स्टार ने किया कार्यक्रम
जौनपुर। लायनेस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कीं। पूजा कर रहीं महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु की कामना कीं। अन्त में लायनेस अध्यक्षा सुमन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे आपसी सम्बन्धों को मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर सुमन जायसवाल, रीता जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
No comments