Breaking News

पद्मश्री मनोज जोशी का नाटक चाणक्य का मंचन 19 को

# पद्मश्री मनोज जोशी का नाटक चाणक्य का मंचन 19 को
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अवैध नाथ संगोष्ठी भवन में 19 अक्टूबर को ज्वलंत ऐतिहासिक हिन्दी नाटक चाणक्य की प्रस्तुति प्रख्यात रंगकर्मी और अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी करेंगे। नाटक में 25 कलाकारों की पूरी टीम अपनी प्रतिभा दिखायेगी। पद्म श्री मनोज जोशी सरफरोश, हलचल, हंगामा, फिर हेरोफेरी, विवाह, गोलमाल, भागमभाग, धूम समेत तमाम फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनका हिन्दी नाटक चाणक्य विश्व प्रसिद्ध है जो ऐतिहासिक पात्र ‘चाणक्य को वह अपने अभिनय से सबके सामने रखेंगे। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार एवं तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गयी है। शनिवार को संगोष्ठी भवन में शाम 4 से रात 8 बजे तक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

No comments