Breaking News

विद्यालय में लगे पौधों को मनबढ़ों ने उखाड़ फेंका

# विद्यालय में लगे पौधों को मनबढ़ों ने उखाड़ फेंका
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर परिसर में लगाये गये पौधे को गांव के ही मनबढ़ों ने उखाड़ फेंक दिया जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक चन्द्र प्रकाश ने पुलिस को लिखित रूप से दे दिया। प्रधानाध्यापक के अनुसार इससे पहले भी कई बार ऐसे शरारती तत्वों द्वारा पौधे उखाड़ दिये गये हैं। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सुरेश सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके छानबीन एवं पूछताछ किया जा रहा है।

No comments