Breaking News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रमेश चन्द्र की मनायी गयी 48वीं पुण्यतिथि

# स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रमेश चन्द्र की मनायी गयी 48वीं पुण्यतिथि
जौनपुर। स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक रमेश शर्मा की 48वीं पुण्यतिथि बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी के परमानतपुर स्थित आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी ने किया। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह सति तमाम लोगों ने श्री शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे दादा जी जीवन पर्यन्त क्षेत्र के विकास व रचना के क्षेत्र में कार्य करते रहे। उन्हें लोगों द्वारा मड़ियाहूं का गांधी भी कहा जाता था। अध्यक्षता करते हुये अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि शर्मा जी अपने समय में शैक्षणिक विकास के लिये अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना किया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पंकज त्रिपाठी एडवोकेट, विराट त्रिपाठी, विष्णु प्रताप रघुवंशी, विनोद सिंह, वेदांत त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी, ऋषि सिंह, मनीष अस्थाना, जयशंकर शुक्ला, जीएन दुबे, उदय प्रताप सिंह, अनिल त्रिपाठी, छात्र नेता अभिनव सिंह, चिंतामणि सिंह, बबलू उपाध्याय, कमलेश यादव, सभासद विकास यादव, रतन दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत पंकज त्रिपाठी ने किया। अन्त में सपा नेता अजय त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments