Breaking News

पूर्व विधायक के पुत्र सुरेश तिवारी का निधन

# पूर्व विधायक के पुत्र सुरेश तिवारी का निधन
जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व विधायक भगवती दीन तिवारी के द्वितीय पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी का शनिवार को निधन हो गया। उनका देहांत पैतृक निवास अटरा (शंकरगढ़) तेजी बाजार में हुआ। इधर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजन तिवारी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर शोकसभा हुई जहां मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोकसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, तरूण तिवारी, राकेश तिवारी, रमाशंकर पाठक, अरुण कुमार, धनंजय तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, श्रीराम प्रजापति, लालमणि यादव, इकबाल, हरि प्रसाद सिंह, शुभम, विक्रम सिंह, विजय सिंह बागी, राकेश मिश्रा, प्रभाकर त्रिपाठी, यादवेन्द्र मिश्रा, कृष्णा तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments