Breaking News

गोष्ठी लगाकर ग्रामीणों को दी गयी जानकारी

# गोष्ठी लगाकर ग्रामीणों को दी गयी जानकारी
जौनपुर। पीपुल फार पीस व जहरा फाउण्डेशन ने संयुक्त रूप से करंजाकला क्षेत्र के पोटरिया गांव में कार्यक्रम किया जहां उपस्थित लोगों को विधिक व सुरक्षित प्रवसन के मुद्दे पर जानकारी दी गयी। साथ ही मिग काल एप से अवगत कराया गया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत लोगों को विधवा, वृद्ध पेंशन, नाली, आवास, मनरेगा की बकाया भुगतान प्राप्ति, श्रम विभाग में पंजीकरण आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी क्रम में सरकारी विभागों से सम्बन्धित सम्पर्क सूत्रों की जानकारी दी गयी। इस मौके पर सुमंगला प्रधानमंत्री आवास, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, शादी अनुदान, श्रम विभाग की तमाम जानकारियों से लोगों अवगत कराया। साथ ही शिक्षा के लिये बच्चों को प्रेरित किया गया। अन्त में शाहजाद ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रूखसार, फरात, रजिया सुल्ताना, शैफ, वरूण राय, सलमान, शहदाब सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments