Breaking News

डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को साथियों ने दी भावभीनी विदाई

# डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को साथियों ने दी भावभीनी विदाई
जौनपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने रविवार को संघ के अध्यक्ष आरके मिश्र के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन किया। प्रधान डाकघर मंे आयोजित कार्यक्रम में कामरेड आरएन पराशर महासचिव एनएफपीई ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में कामरेड डा. शेषमणि त्रिपाठी, कामरेड टीपी मिश्र सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कामरेड वीरेन्द्र तिवारी, श्रीनाथ यादव, प्रमोद राय, सुबाष शाह, विक्रम शाह, विश्वानन्द तिवारी, अजय सिंह, अशोक तिवारी, श्रीप्रकाश गुप्त, हरिशंकर यादव, दिनेश द्विवेदी, एसके मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सचिव राम उजागिर यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments