Breaking News

सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने किया नारी सशक्तिकरण समारोह ’अभिव्यक्ति’

# सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने किया नारी सशक्तिकरण समारोह ’अभिव्यक्ति’
नारी सशक्तिकरण से ही होगा बेहतर समाज का निर्माणः डा. लीना तिवारी
नारी को जननी बनाकर प्रकृति ने स्वयं ही शक्ति को संवारा हैः प्रीति गुप्ता
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन जौनपुर द्वारा नारी शक्ति को ऊर्जा प्रदान करता हुआ समारोह ‘अभिव्यक्ति’ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डा. लीना तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रानी सिंगरामऊ डा. अन्जू सिंह एवं महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह रहीं।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि ‘अभिव्यक्ति’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की प्रतिभा संवर्धन हेतु एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है, ताकि इनका आत्मविकास एवं आत्मविश्वास बढ़ सकें। कार्यक्रम में जौनपुर के ग्रामीणांचल से आयीं 19 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जहां कार्यक्रम 3 चरण में हुआ। प्रथम चरण में प्रतिभागी बालिकाएं भारत की प्रसिद्ध नारी विभूतियों की वेशभूषा में उन महान नारियों की विशेषताओं को अभिव्यक्त किया। इसी क्रम में प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर डा. संदीप पाण्डेय ने नारी शक्ति पर अपना उद्बोधन दिया।
तत्पश्चात फाउण्डेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ आयोजन समिति की अध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल सति सखी टीम ने मंच पर अपना परिचयात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। द्वितीय चरण में प्रतिभागियों ने भारतीय परिधान में स्वयं के व्यक्तित्व को अभिव्यक्त किया जिसके बाद सुहानी शाह, तनिष्क, सोनल, काजल, उज्जैनी द्वारा नारी सशक्तिकरण पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही आशुतोष सिंह सहित उनकी ताइक्वाण्डो टीम ने नारियों की आत्मरक्षार्थ गुण सिखाया जिसके बाद प्रियांशी जायसवाल में नारी सशक्तिकरण पर गीत प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में निर्णायक मण्डल की सदस्य प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया, नारी शक्ति संस्थान आजमगढ़ की सचिव डा. पूनम तिवारी एवं तिलकधारी महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता डा. चित्रलेखा सिंह ने जीजा बाई बनी नमिता मिश्रा (मां सरस्वती पीजी कालेज दामोदरा) को प्रथम विजेता घोषित किया। वहीं प्रथम रनर अप इसी महाविद्यालय की सुषमा स्वराज बनी माहेश्वरी रही तो द्वितीय रनर अप मिताली राज क्रिकेटर बनी प्रियंका यादव (गुलाबी देवी पीजी कालेज सिद्दीकपुर) रही तथा सांत्वना पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई बनी काजल मिश्रा को दिया गया। समारोह का संचालन जारा इवेंट के सलमान शेख ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल गुप्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आजमगढ़ एवं कृष्ण कुमार जायसवाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, अंजू पाठक, तूलिका श्रीवास्तव, तसनीम जैदी, पिंकी जायसवाल, साधना गुप्ता, श्रद्धा जायसवाल, सुजाता जायसवाल, प्रियंका पाण्डेय, मीनाज शेख, चेतना साहू, डा. झांसी मिश्रा, दीपशिखा चौरसिया, सोमेश्वर केसरवानी, डा. चन्द्रेश सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी अमित यादव, संतोष त्रिपाठी, नारायण चौरसिया, सी.ए. राजेश राज, अमित गुप्ता, हसनैन कमर दीपू, विष्णु गौड़, विद्याधर राय विद्यार्थी, डा. मधुकर तिवारी, सूरज सोनी, आशीष चौरसिया, जय प्रकाश गुप्ता, रवि मिंगलानी, शशांक सिंह, अमित पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजन समिति की सखी अर्चना सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments