Breaking News

सौहार्द व समरसता का पर्व है ईदः मौलाना महफूजुल

                                 
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

सौहार्द व समरसता का पर्व है ईदः मौलाना महफूजुल

जौनपुर। ईद का त्योहार मुस्लिम समाज में बड़ी अहमियत रखता है। यह पर्व भाईचारा को बढ़ावा देता है। इस वर्ष लॉक डाउन की वजह से शाही ईदगाह, सदर इमामबाड़ा ईदगाह बेगमगंज सहित अन्य मस्जिदों में सार्वजनिक तौर पर नमाज-ए-ईद अदा नहीं की जा सकी। ईद के मौके पर शिया जामा मस्जिद नवाब बाग के इमाम-ए-जुमा मौलाना महफूजुल हसन खां ने अपने एक संदेश में ईद को भाईचारा को बढ़ावा देने वाला त्योहार बताया। इस अवसर पर हुसैनी फोरम इण्डिया के अध्यक्ष सै. मोहम्मद हसन, शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी, वरिष्ठ समाजसेवी डा. शकील अहमद, हुसैनी फोरम संयोजक खान इकबाल, तालिब रजा शकील एडवोकेट, सै. परवेज हसन, तहसीन अब्बास, मिर्जा जावेद सुल्तान, सै. मोहम्मद मुस्तफा, शाहिद मेंहदी, शाहिद रिजवी, सै. असलम नकवी, नासिर रजा, मोहम्मद मुस्लिम हीरा सहित अन्य ने पूरे विश्व में शान्ति और सौहार्द की कामना किया।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments