Breaking News

रेयाज अहमद बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

                    
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

रेयाज अहमद बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से कार्य रहे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेयाज अहमद राज को हाईकमान ने प्रदेश संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। श्री अहमद सदर विधानसभा के मीरपुर के मूल निवासी हैं। उनके प्रदेश संयोजक नियुक्ति की खबर मिलते ही शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रेयाज अहमद ने पार्टी और विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ विश्वास जताया है। मैं पूरी मजबूती और ईमानदारी से राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूंगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेब, अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष मो. फैज, कलन्दर बिंद, महमूद खान, कैफ रेयान, मो. सलाह, नदीम, अब्दुल्लाह खान, लल्ला यादव, राज यादव, होजैफा खान, वामिक रियाज आदि ने बधाई दी है।






लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments