Breaking News

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ने त्रिलोचन महादेव में मत्था टेका

 

जौनपुर । 

समाधान न्यूज 365: 

नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ने त्रिलोचन महादेव में मत्था टेका 

जलालपुर, जौनपुर, स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार स्थित क्षेत्रीय भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ के निवास स्थान पर भोजपुरी फिल्माें की अभिनेत्री यामिनी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि जौनपुर आने का हमारा दो लक्ष्य था। पहला त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिर पर भगवान शिवजी का दर्शन-पूजन और दूसरा जौनपुर में चल रही भोजपुरी फिल्म 'भगवान हाजिर हो' के शूटिग के लिए आयी हूं। उन्होने बताया कि भोजपुरी फिल्म पत्थर के सनम से मैंने भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। भोजपुरी फिल्म पत्थर के सनम मेरी पहली भोजपुरी फिल्म है। यामिनी ने कहा कि वह भोजपुरी फिल्मों में इसलिए आयी है, ताकि भोजपुरी सिनेमा में अच्छी फिल्मों को बढ़ावा दे सके। हाल ही में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ फिल्म लल्लू की लैला में काम किया। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ, आम्रपाली दुबे व मैं मुख्य किरदार में थे। यामिनी की प्रमुख फिल्में पत्थर के सनम, प्रेम गीत, लल्लू की लैला समेत अन्य फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं। यामिनी की मुख्य भूमिकाओं में आने वाली फिल्में-आरब, लव लेटर, प्यार होना ही था, सरफरोश इत्यादि हैं। उन्होंने बताया कि मेरे फेवरेट एक्टर में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' हैं। पसंदीदा सिंगर की बात करें तो पवन सिंह और कल्पना उनकी फेवरेट सिंगर हैं। कलाकार चन्दन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। श्री सेठ ने बताया कि प्रदीप आर. शर्मा के निर्देशन में बनने वाली भोजपुरी फिल्म रंगीला बनारस में मैं और यामिनी मुख्य किरदार में नज़र आयेंगे। फिल्म का मुहुर्त बहुत जल्द बाकि के कलाकारों का चयन हो रहा है। चयन होने के बाद भव्य पैमाने पर किया जायेगा जिसकी शूटिग बनारस सहित जौनपुर जिले के रमणीय स्थलों पर किया जायेगा। इस अवसर पर बाल गायिका विदुषी वर्मा, मेकअ‍ॅप आर्टिस्ट समशुद्दीन शेख, विनय वर्मा, चन्द्रेश सिंह, अंजलि चौधरी, सुरेश शाह आदि मौजूद रहे।

समाधान व्यूज :  

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments