Breaking News

बारिश से कच्चा मकान गिरा, सब कुछ नष्ट


 

समाधान न्यूज 365#

बारिश से कच्चा मकान गिरा, सब कुछ नष्ट
थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा छतरीपुर गोलियान में वर्षा के कारण कच्चा घर अचानक गिर गया। जानकारी के अनुसार उक्त ग्रामसभा निवासीनी पार्वती देवी पत्नी उमाशंकर अपने परिवार के साथ कच्चे आशियाना में सोई थी कि अचानक गिरने की आवाज आयी। जैसे ही वह बाहर की तरफ निकली कि पूरा कच्चा मकान गिर पड़ा। गरीब मजदूर परिवार कच्चा घर गिर जाने के कारण खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया। पीड़ित के अनुसार कच्चे घर में रखा खाद्य सामग्री सहित अन्य सब सामान भी नष्ट हो गये। परिवार वालों ने हल्का लेखपाल को सूचना दिया जिस पर आगे की कार्यवाही शुरु हो गयी।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments