Breaking News

हिन्दी है हमारी मातृभाषाः राज यादव


 

समाधान न्यूज 365: 

हिन्दी है हमारी मातृभाषाः राज यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षा प्रेरक संघ के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे सबसे अधिक बोला, लिखा व पढ़ा जाता है। उन्होंने बताया कि हिंदी दिवस उस दिन की याद में मनाया जाता है जिस दिन हिंदी हमारी राजभाषा बनी। आज सरकार द्वारा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाए हैं। हिंदी दिवस के दिन कॉलेज और स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व बताया जाता है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिंदी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें


https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments