Breaking News

मल्हनी विस के भाजपाजनों ने किया पौधरोपण


 

समाधान न्यूज 365 #

मल्हनी विस के भाजपाजनों ने किया पौधरोपण
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के मल्हनी विधानसभा के मंडल परशुरामपुर में रागिनी सिंह एवं जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत शुक्ला और मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र की देख-रेख में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इसके उपरांत मन्दिर में सफाई का कार्य करने के बाद गरीबों में राशन वितरित किये गये। इसके उपरांत विनीत शुक्ला ने कहा कि 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं। चाहे वह अस्पताल में फल वितरण हो, बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराना हो, रक्तदान या फिर कोई और अन्य सामाजिक कार्य हो, इस देशव्यापी ‘सेवा सप्ताह’ अभियान के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी संगठनात्मक इकाइयों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें


https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments