पशुशाला से भैंस खोल ले गये चोर
Samadhannews 365 # Niraj Kumar Srivastava
पशुशाला से भैंस खोल ले गये चोर
सिकरारा, जौनपुर। ठंड की दस्तक के साथ क्षेत्र में चोरी की घटनायें बढ़ने लगी है। क्षेत्र के ताहिरपुर गांव से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पशुशाला में बंधा भैंस खोल ले गये। जानकारी के अनुसार चन्द्रबली यादव का मकान सिकरारा शीतलगंज मार्ग पर है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर पशुशाला में बंधी भैस खोल ले गये। ग्रामीणों को हल्की हरकत का अंदेशा हुआ तब तक चोर निकल गये। ग्रामीणों ने बताया कि चार पहिया वाहन से चोरों का गैंग सक्रिय है। आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस इस दिशा में किसी प्रकार का प्रयास नहीं कर रही है। इससे पूर्व चोरों ने रीठी बाजार के केराना व्यवसाई के यहाँ चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें
No comments