Breaking News

धीरज बिन्द बनाये गये #युवा प्रदेश #अध्यक्ष, #साथियों में हर्ष



धीरज बिन्द बनाये गये युवा प्रदेश अध्यक्ष, साथियों में हर्ष
जौनपुर। नगर के मियांपुर निवासी युवा नेता धीरज बिन्द ने विकासशील इंसान पार्टी से त्याग पत्र देकर भारतीय मानव समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिन्द ने धीरज बिन्द को पार्टी के युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र देकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। वहीं धीरज बिन्द को युवा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलने की जानकारी होने पर उनके परिवार, रिश्तेदार, शुभचिन्तकों सहित पार्टीजनों में खुशी में लहर दौड़ गयी। सभी ने धीरज बिन्द को बधई देते हुये रामधनी बिन्द के इस निर्णय की सराहना किया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments